जल होगा तो होगा कल
जल होगा तो होगा कल
-------------------------------
ये है भू का सत्य अटल,
जल होगा तो होगा कल।
हिमगिरि से पिघल-पिघल,
नदियों में बहता कल-कल।
कितना मृदु कितना शीतल,
धरती से निकले उज्ज्वल।
ना मिले तो रहे विकल,
पान करें तो मिले बल।
मत बर्बाद करो भूजल,
संग्रह करो इसे भूतल।
---------------------------------
⭐मनोज कुमार अनमोल⭐
Comments
Post a Comment