Posts

Showing posts from May, 2026

उछल रहा डाली पर बन्दर

Image
उछल रहा डाली पर बन्दर ---------------------------------- उछल रहा डाली पर बन्दर, डाली टूटी गिरा समन्दर। घुस गया पानी मुँह के अन्दर, चोट लगी उसको भयंकर। बेड पर लेटा देखें अम्बर, दु:खी हुआ उसका कलंदर। ------------------------------------    मनोज कुमार अनमोल

लिखने का शौक़ है दोस्तों

Image
लिखने का शौक़ है दोस्तों  ----------------------------------------------------- लिखने का शौक़ है दोस्तों रखूंगा मैं बरक़रार। एक दिन कुछ ऐसा लिखूंगा जो होगा असरदार। मेरी ज़िन्दगी में क्या होगा ऐसा चमत्कार? छपेगा मेरा लिखा भी क्या एक दिन अख़बार? ----------------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल 🌟

हे रक्त वीर तुमको नमन

Image
हे रक्त वीर तुमको नमन -------------------------------------------- हे रक्त वीर तुमको नमन, रुधिर दान हेतु ना रुकते चरन। कर्तव्य निर्वहन में आप रहते मगन, देखी है आपमें हमने श्रम की लगन, पीड़ा सबकी हरने की करते जतन, दुवाओं में सदा है आपके अमन। यश गाएं आपका भू और गगन, कोटि नमन भैया Shiv Sharan... --------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

बोलो ना ख़ातून

Image
बोलो ना ख़ातून ---------------------------------------------- तुझे देखकर नैनों को मिलता है सुकून, बढ़ रहा है तुझसे मिलने का जुनून। सोचता हूँ आज तुझे मैं दे दूं प्रसून, तुम्हारी क्या राय है बोलो ना ख़ातून? ----------------------------------------------- 🌹मनोज कुमार अनमोल🌹

लेकर खुशियों की सौगात

Image
लेकर खुशियों की सौगात ---------------------------------- लेकर खुशियों की सौगात, आयेंगे एक दिन अकस्मात्। ना तुम दुःख करो दिन-रात, ना नयनों से करो बरसात। हमारी ज़रूर होगी मुलाक़ात, विरह से मिलेगी निजात। ---------------------------------- 🌹मनोज कुमार अनमोल🌹

कौन है वो मानवता की मिशाल?

Image
कौन है वो मानवता की मिशाल? --------------------------------------------------- कौन है वो मानवता की मिशाल? जिनका हृदय है सिंधु सा विशाल। भूखें, नंगे, बेघर और है जो कंगाल, उनकी मदद के लिए दौड़ते तत्काल। अगर आपके ज़ेहन में उठते हैं ये सवाल, तो वो है भाई हुसैन मंसूरी जी परम कृपाल। ---------------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

हम आपसे करते है ये फ़रियाद

Image
हम आपसे करते है ये फ़रियाद --------------------------------------- हम आपसे करते है ये फ़रियाद, तन्हाइयों में मत आया करो याद। खो जाता है मेरा आह्लाद, मन में छा जाता है विषाद। ---------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

अपना है छोटा सा परिवार

Image
अपना है छोटा सा परिवार ------------------------------------- अपना है छोटा सा परिवार, एक दूजे से सब करते प्यार। कृपा बनाये रखना परवरदिगार,  हाथ जोड़ विनती है बारम्बार। -------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

हमने सीखी है उन गुरुओं से तालीम

Image
हमने सीखी है उन गुरुओं से तालीम -------------------------------------------- हमने सीखी है उन गुरुओं से तालीम, जिनकी नज़रों में सम थे राम-रहीम। एक साथ पढ़ते थे कल्लू और कलीम, गुरुजी का हम सब से प्रेम था असीम। --------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

दूर रहकर भी आपका आता है ख़्याल

Image
दूर रहकर भी आपका आता है ख़्याल --------------------------------------------- दूर रहकर भी आपका आता है ख़्याल, ख़ुदा सलामत रखे और रखें ख़ुशहाल। इस माया नगरी से मैं लौटूंगा तत्काल, तेरे संग मिलाऊंगा फिर से कदमताल। ---------------------------------------------- 🌹मनोज कुमार अनमोल🌹

ना करो अपने पर गुरूर

Image
ना करो अपने पर गुरूर ------------------------------------ ना करो अपने पर गुरूर, जी तोड़ मेहनत करो जरूर। सफलता ना रहेगी आपसे दूर, फिर जनाब आप होंगे मशहूर। ------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

तेरी ख़ूबसूरती रहे बरक़रार

Image
तेरी ख़ूबसूरती रहे बरक़रार ------------------------------------- तेरी ख़ूबसूरती रहे बरक़रार,  जो देखें हैं सपने हो साकार। ज़िन्दगी रहे तुम्हारी गुलज़ार, उमड़ता रहे मेरा तेरे प्रति प्यार। -------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

मैं राह देखती खड़ी द्वार

Image
मैं राह देखती खड़ी द्वार  ------------------------------------ मैं राह देखती खड़ी द्वार, प्रियतम आ जाओ एक बार... सुन लो दिल की करुण पुकार, कब होगा तेरा दीदार। कब होंगी फिर आँखें चार, जरा बताना मुझको यार। मैं राह देखती खड़ी द्वार, प्रियतम आ जाओ एक बार... अंखियां दुखती पंथ निहार, अश्रु निकलते बारम्बार। निशि-वासर मैं करूं इंतजार, तन्हाई डालेगी मार। मैं राह देखती खड़ी द्वार, प्रियतम आ जाओ एक बार... तुम बिन फीके सब त्योहार,  रूखा लगता है आहार। तुम्हें बुलाए मेरा प्यार, पहना दे बांहों का हार। मैं राह देखती खड़ी द्वार, प्रियतम आ जाओ एक बार... ------------------------------------ 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

हे जगत् के कृपानिधान

Image
हे जगत् के कृपानिधान --------------------------------------------- हे जगत् के कृपानिधान, आप सबको दो सद्ज्ञान। दु:खी चेहरो पर लाओ मुस्कान, डगमगाने ना दो किसी का ईमान।  पूरे करो हर जन के अरमान,  सभी को दो रोटी, कपड़ा और मकान। हे प्रभु! हम सब करते आपका ध्यान, दे दो हमें ये वरदान। ---------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

अगर ना हो तुझे ऐतराज

Image
अगर ना हो तुझे ऐतराज -------------------------------------------- अगर ना हो तुझे ऐतराज, तो मैं व्यक्त कर दूं अपने अल्फ़ाज़। तू बड़ी है ख़ुश-मिज़ाज, सबसे जुदा तेरा अंदाज़। ना किसी से होती नाराज़, बड़ी मधुर है तेरी आवाज़। -------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

तेरी मुस्कान के दीवाने हैं हम

Image
तेरी मुस्कान के दीवाने हैं हम --------------------------------------------- तेरी मुस्कान के दीवाने हैं हम, तुझे देखकर कम हो जाते हैं ग़म। आरज़ू है तेरी बाँहों में निकले दम, हे प्रिये तू मुझे मिले हर जनम-जनम। --------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल