नीलकंठ हैं जो भगवान, किया जिन्होंने विष का पान, देव करें जिनका गुणगान, दे देते मनचाहा वरदान, कैलाश पर है जो विराजमान, आओ उस प्रभु का करें ध्यान। ***** - मनोज कुमार 'अनमोल' रतापुर, रायबरेली
धरती को स्वर्ग बनाने को, प्रेम सुधा बरसाने को, पाखंड हटाने को, मानवता फैलाने को, अज्ञान तिमिर मिटाने को, जिन्होंने किया प्रयास, फैलाया चारों ओर प्रकाश, ऐसे थे संत रविदास। ******* - मनोज कुमार 'अनमोल'
धरने पर बैठे हैं किसान, भूखे, प्यासे और परेशानl क्या निकलेगा न कोई समाधान? क्या सोते रहेंगे हम चद्दर तान? तो फिर मत कहना यारों, जय जवान, जय किसानl देश हमारा, कृषि प्रधानl - मनोज कुमार 'अनमोल'