Posts

Showing posts with the label बालगीत

कमल

Image
कमल -------------------------------------- देखो राष्ट्रीय पुष्प कमल, सुंदर, कोमल इसके दल। पोखर है इसका आवास, इस पर लक्ष्मी जी का वास। भानु रश्मियां जब हैं पड़ती, कोमल पंखुड़ियाँ तब हैं खुलती। पवित्र, पुष्पराज है ये सुमन, जो मोहित करता सबका मन। ---------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

शेर

Image
शेर ****************** मैं जंगल का राजा शेर,  बड़े-बड़ों को कर दूं ढेर।  मुझसे है क्या कोई दिलेर?  जो मार सके जंगल में घेर।  जल्दी बोलो हो रही देर,  क्योंकि मुझे दिखा है एक अहेर। ************************ मनोज कुमार अनमोल     रतापुर, रायबरेली        (उत्तर प्रदेश)

पानी भरने जाऊंगी

Image
               पानी भरने जाऊंगी -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- अम्मा के संग मैं तो, पानी भरने जाऊंगी।  दादी चाहे जो कर ले, मैं आज नहीं मानूंगी।  अम्मा की अंगुली पकड़ कर, धीरे-धीरे जाऊंगी।  पोखर तक का रास्ता, मैं तो जान हीं जाऊंगी।  अम्मा से मटकी लेकर, जल ऊपर तक भर दूंगी।  और फिर धीरे-धीरे चल कर, घर तो पहुंच ही लूंगी।  इसी तरह मैं रोज-रोज जब, अम्मा के संग जाऊंगी। एक रोज मैं खुद मटकी लेकर, पोखर पर जाऊंगी।  पूरी मटकी न सही तो, आधी तो भर लाऊंगी। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×--×-×-×-×-×-×-×-×-×-            मनोज कुमार अनमोल                रतापुर, रायबरेली                    उत्तर प्रदेश