झंडा
झंडा ************************** तीन रंग का झंडा प्यारा, ऊंचा झंडा रहे हमारा। रंग केसरिया बलिदान बताता, श्वेत रंग है शांति दिखाता। हरा रंग समृद्धि दर्शाता, चक्र प्रगति करना बतलाता। आओ झंडे को करें नमन, हम सब गाए जन-गण-मन। ************************** मनोज कुमार अनमोल रतापुर, रायबरेली (उत्तर प्रदेश)