Posts

Showing posts from June, 2026

जन्मदिन मुबारक हो भाई जान

Image
जन्मदिन मुबारक हो भाई जान ----------------------------------------------------- हर पल ओठों पर रहे मुस्कान, पूरे हो आपके सभी अरमान। हर जगह मिले आपको सम्मान, इसी दुआ के साथ जन्मदिन मुबारक हो भाई जान। ----------------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल

प्रकृति सुषमा

Image
प्रकृति सुषमा  ----------------------------------------------------- प्रकृति की सुषमा अपार,  मन को हरती बार-बार।  जिधर भी दृष्टि जाती,  प्रकृति अपना सौन्दर्य दिखाती।  इस प्रकृति में खोकर कवि जन,  करते हैं नित नूतन वर्णन।  प्रात: होते ही दिनकर,  फैलाता है अपने रश्मि रूपी कर।  तृण पर पड़ी ओस की मुक्ता सी बूँदे, कलरव करते तरु नीड से पक्षी कूदे। पोखरों में सोता हुआ कमल,  खोलता है अपने पंखुड़ी रूपी नयन। कुछ तरुओं पर खग का कूजन, कुछ खग उड़ते मुक्त गगन। तरुओं और लताओं का मिलन,  अरण्यों में पशु करते विचरण।  प्रातः बहती त्रिविध पवन, छू लेती हर जन का मन।  आगन्तुक कुसुमों की सुगंध,  जब बहती है मन्द-मन्द। पराग पान हेतु लोभी भ्रमर,   तब पुष्पों पर करता विचरण।  झरनों का पर्वत से गिरना,  नदियों का कल-कल बहना।  चंचल तितली का पुष्पों पर उड़ना, इस प्रकृति की सुंदरता का क्या कहना। मैं अवलोक रहा हूँ बार-बार,  इस प्रकृति का रूप और श्रृंगार। पर मैं इस प्रकृति का कितना करूं बखान, क्योंकि यह प्रकृति है सौन्दर्य ...

आओ पेश करें हम मेहनत की मिसाल

Image
आओ पेश करें हम मेहनत की मिसाल ----------------------------------------------- आओ पेश करें हम मेहनत की मिसाल, प्रगति से मिलाएं अपने कदमताल। आज का काम कल पर मत टाल। सफलता न आए उसकी क्या मजाल? ---------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल

उठो दोस्तों हो गई भोर

Image
उठो दोस्तों हो गई भोर ------------------------------- उठो दोस्तों हो गई भोर,  बादल घिर आए घनघोर। नाच रहे हैं देखो मोर, होकर भाव विभोर। जंगल में यह कैसा शोर,  क्या आ गया डायनासोर? ------------------------------- मनोज कुमार अनमोल

ज़िन्दगी भर रहेगा मुझे ये मलाल

Image
जिंदगी भर रहेगा मुझे ये मलाल ------------------------------------------------ ज़िन्दगी भर रहेगा मुझे ये मलाल, कि अच्छा किया तूने मेरा इस्तेमाल। जो ले जा रही हो दिल इसे रखना संभाल, क्योंकि तुम ही बसी हो इसमें फ़िलहाल। -------------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल

लिखी है मैंने पहली किताब

Image
लिखी है मैंने पहली किताब ------------------------------------------ लिखी है मैंने पहली किताब,  Like, Comment कर दो साब... अच्छी लगी या आपको खराब, Please देना जरूर जवाब... ------------------------------------------  मनोज कुमार अनमोल

हे दिलरुबा तू है कितनी हसीन

Image
है दिलरुबा तू है कितनी हसीन ------------------------------------------ हे दिलरुबा तू है कितनी हसीन, तू जन्नत की परी है या क्वीन। लोग कहते है कि तू है बड़ी शालीन, मेरे पास तू है मुझे न होता यक़ीन। ------------------------------------------ मनोज कुमार अनमोल

मेरी ज़िन्दगी है खुली किताब

Image
मेरी ज़िन्दगी है खुली किताब  ---------------------------------------- मेरी ज़िन्दगी है खुली किताब, जिसको पढ़ना है पढ़ लो साब।  हमने देखे थे क्या-क्या ख़्वाब? पर सब चकनाचूर हो गए जनाब। ---------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल

प्यारा भारत देश हमारा

Image
प्यारा भारत देश हमारा -------------------------------------------- सबसे सुंदर सबसे न्यारा, प्यारा भारत देश हमारा। दिक् उत्तर में तुंग हिमालय, अरि से रक्षा करता है। फौलादी अपना सीना ताने, प्रतिपल वारों को सहता है। दक्षिण में हिंद महासागर, लहरा-लहरा कर बहता है। आसमान में नीरद बनकर, भू पर वर्षा करता है। यह राम, कृष्ण, गौतम की धरती, जहाँ गंगा, यमुना कल-कल बहती। विभिन्न तरह की यहाँ फसले उगती, जो जन-जन के उदरों को भरती। प्रेम, उदारता, दया भावना, यहाँ लोगों के दिल में बसती। ईर्ष्या, द्वेष, झूठ, कपट से, सदा आत्मा जिनकी डरती। यहाँ भिन्न-भिन्न है भाषा बोली, भिन्न-भिन्न है जाति, धर्म। इसके वासी भोले-भाले, जो करते हैं सत्कर्म। आओ देश का हम मान बढ़ाएं विश्व में इसको उच्च उठाएं। प्रेम से इसको शीश झुकाए, एक साथ सब मिलकर गाएं। सबसे सुंदर सबसे न्यारा, प्यारा भारत देश हमारा। --------------------------------------------       मनोज कुमार अनमोल

कमल

Image
कमल -------------------------------------- देखो राष्ट्रीय पुष्प कमल, सुंदर, कोमल इसके दल। पोखर है इसका आवास, इस पर लक्ष्मी जी का वास। भानु रश्मियां जब हैं पड़ती, कोमल पंखुड़ियाँ तब हैं खुलती। पवित्र, पुष्पराज है ये सुमन, जो मोहित करता सबका मन। ---------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

कैसी लगी मेरी किताब?

Image
कैसी लगी मेरी किताब  ------------------------------ मैं जानने को हूँ बेताब,  कैसी लगी मेरी किताब? प्लीज़ देना जरूर ज़वाब। खराब है या लाज़वाब। ------------------------------ मनोज कुमार अनमोल 

कहाँ गई गौरैया प्यारी?

Image
कहाँ गई गौरैया प्यारी? -------------------------------------- कहाँ गई गौरैया प्यारी? अब ना दिखती है बेचारी।  सूना आँगन सूनी अटारी,  बाग-बगीचे और फुलवारी।  ध्वनि थी जिसकी एकदम न्यारी,  चुगने आती बारी-बारी।  थी नन्हीं वह जीव धारी,   संकटग्रस्त हुई बेचारी।  आओ बने हम मंगलकारी,  यह संदेश जनहित में जारी। -----------------------------------------  🌟मनोज कुमार अनमोल🌟 

कभी सुनना तुम मेरे दिल की आवाज़

Image
कभी सुनना तुम मेरे दिल की आवाज़ ----------------------------------------------------- कभी सुनना तुम मेरे दिल की आवाज़, बस यही कहेगा कि तुम ही हो मेरी मुमताज़।  छुपा रखा है वर्षों से दिल में ये राज़,  पर डर लगता है बोलने में ये अल्फाज़। ----------------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल 🌟

हे प्रिये आपसे ये मेरा वादा है

Image
हे प्रिये आपसे ये मेरा वादा है -------------------------------------------- हे प्रिये आपसे ये मेरा वादा है,  हर घड़ी साथ निभाने का इरादा है। भरोसा ख़ुद से भी तुझ पर ज़्यादा है,  हे चन्द्रमुखी सुन्दर तेरी ये मर्यादा है। -------------------------------------------- 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

दुआ है आपको ईश्वर रखें कुशल

Image
दुआ है आपको ईश्वर रखें कुशल ----------------------------------------------- दुआ है आपको ईश्वर रखें कुशल,  किसी भी कार्य में आप न हो असफल। ख़ुश रहे आपका मन प्रतिपल, बाल न बाँका कर सके रिपु दल। टूटने न पाए आपका मनोबल, निर्बल न हो आपका आत्मबल। ----------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल 🌟

तू हौसले रख इतने बुलन्द

Image
तू हौसले रख इतने बुलन्द ------------------------------------------- तू हौसले रख इतने बुलन्द,  कि मुश्किलें आना कर दें बन्द। सदा रख तू अपने को चाक़-चौबंद,  और ले फिर तू ज़िन्दगी का आनन्द। -------------------------------------------- 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

जल होगा तो होगा कल

Image
जल होगा तो होगा कल ------------------------------- ये है भू का सत्य अटल, जल होगा तो होगा कल।  हिमगिरि से पिघल-पिघल, नदियों में बहता कल-कल। कितना मृदु कितना शीतल, धरती से निकले उज्ज्वल। ना मिले तो रहे विकल, पान करें तो मिले बल। मत बर्बाद करो भूजल, संग्रह करो इसे भूतल। --------------------------------- ⭐मनोज कुमार अनमोल⭐

उन शहीदों को मेरा है शत-शत नमन

Image
उन शहीदों को मेरा है शत-शत नमन --------------------------------------------- उन शहीदों को मेरा है शत-शत नमन, चढ़ गए सूली पर और जो हो गये दफ़न। यातनाओं को जिन्होंने किया था सहन, सींचा लहू से जिन्होंने चमन। जिनकी बदौलत है अपना प्यारा वतन, यश गाएं जिनका धरा और गगन। चढ़ गए सूली पर जो बाँधकर कफन, उन शहीदों को मेरा है शत-शत नमन। ------------------------------------------------- 🙏मनोज कुमार अनमोल🙏

आप पर क्या बचा मेरा अधिकार?

Image
आप पर क्या बचा मेरा अधिकार? ---------------------------------------------- आप पर क्या बचा मेरा अधिकार? जब आपने कर दिया मुझे दरकिनार।  जब नहीं था आपको मुझ पर ऐतबार, तो क्यों करने आते थे आप मेरा दीदार? ----------------------------------------------- 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

किसने बनाई है हमारी तक़दीर?

Image
किसने बनाई है हमारी तक़दीर? -------------------------------------------- किसने बनाई है हमारी तक़दीर?  निसिदिन बहता है नैनों से नीर। सदा मिली है अपनों से पीर,  अब तो लोग कहने लगे हैं उठाईगीर। -------------------------------------------- 🌷 मनोज कुमार अनमोल 🌷

मेहनत और लगन

Image
मेहनत और लगन ------------------------------------------------- जिनके अन्दर होती है मेहनत और लगन, सफलता छूती है उनके निश्चित चरन। हो जाता है उनका एक दिन पतन, जो दुर्जनों की संगति में रहते मगन। -------------------------------------------------  🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

हसरत है प्रिये तुम्हारा हो दीदार

Image
हसरत है प्रिये तुम्हारा हो दीदार ---------------------------------------------- हसरत है प्रिये तुम्हारा हो दीदार,  उतरा नहीं है अभी इश्क़ का ख़ुमार।  मचल रहे हैं मन में कुछ प्यारे से उद्गार, सोचता हूँ कह दूं आपसे आखिरी बार। ----------------------------------------------    🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

मतलबी है दुनिया मतलबी हैं लोग

Image
मतलबी है दुनिया मतलबी हैं लोग --------------------------------------------- मतलबी है दुनिया मतलबी हैं लोग,  बिन मतलब ना कोई करता सहयोग। इस जहां में रहते हैं कुछ फ़रेबी लोग,  ईश्वर ना करायें आपका उनसे संयोग। ---------------------------------------------- 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

सुन्दर है अपनी बहन

Image
सुन्दर है अपनी बहन ---------------------------- सुन्दर है अपनी बहन, मृग से हैं उसके नयन। मधुर हैं उसके वचन, निर्मल है उसका मन। श्रम में रहती है मगन, कहते हैं ये स्वजन। ---------------------------- 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

उतरा एक धरती पर भगवान

Image
उतरा एक धरती पर भगवान ------------------------------------------ उतरा एक धरती पर भगवान, करने अपना सब कुछ दान। असहायों का जो है रहमान, हुसैन मंसूरी है जिसकी पहचान। आओ गाएं उसका यशगान, दु:खी चेहरों पर जो लाता मुस्कान। ------------------------------------------ 🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

कितने हसीन होंगे वो पल

Image
कितने हसीन होंगे वो पल -------------------------------------- कितने हसीन होंगे वो पल, जब एक दिन हम होंगे सफल। आओ मेहनत की करें पहल, जीवन अपना कर लें उज्ज्वल। -------------------------------------- 🌷मनोज कुमार अनमोल 🌷

जिसके सिर पर हो माँ का हाथ

Image
जिसके सिर पर हो माँ का हाथ --------------------------------------- जिसके सिर पर हो माँ का हाथ, लोगों की दुवाएं हो जिसके साथ। सहाय हो जिसके प्रभु दीनानाथ, उसका झुक नहीं सकता माथ। ---------------------------------------  🌟मनोज कुमार अनमोल🌟

दी है तुम्हें जो पुस्तक उपहार

Image
दी है तुम्हें जो पुस्तक उपहार ------------------------------------------ दी है तुम्हें जो पुस्तक उपहार, वर्षों की मेहनत है इसमें यार। करना नहीं है मुझे इसका प्रचार, मिला था आपसे ये रखना यादगार। ------------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल 🌟

दोस्ती है आप लोगों की अनमोल

Image
दोस्ती है आप लोगों की अनमोल --------------------------------------- दोस्ती है आप लोगों की अनमोल, सर्वदा रखना ऐसे ही मेलजोल। एक दूजे से वचन मधुर ही बोल, गुस्सा आप सदा रखना कंट्रोल। ---------------------------------------- 🌟मनोज कुमार अनमोल 🌟