Posts

Showing posts from August, 2026

शिव स्तुति

Image
शिव स्तुति ------------------------------------------ भोले शंकर ओ त्रिशूल धारी,  आपको पूजे सब नर-नारी। जिनके गले में नागों का हार,  बोलो शंकर की जय-जय कार। बोलो भगवन की जय-जय कार ... आत्मज हैं जिनके गणपति,  पार्वती के जो हैं पति। वृष वाहन पर जो है सवार,  बोलो शंकर की जय-जय कार।  बोलो भगवन की जय-जय कार... कैलाश पर है जिनका दरबार,  सिर से निकली गंगा जी की धार।  बाजे डमरू की डंकार, बोलो शंकर की जय-जय कार। बोलो भगवन की जय-जय कार... महादेव, नीलकंठ उपनाम धारी,  स्तुति करते सब नर-नारी। भक्तों का करते उद्धार,  बोलो शंकर की जय-जय कार। बोलो भगवन की जय-जय कार... --------------------------------------------  मनोज कुमार अनमोल    रतापुर, रायबरेली

हिन्दी हमारी मातृभाषा

Image
हिन्दी हमारी मातृभाषा  ----------------------------------- हिंदी हमारी मातृभाषा,  हिंदी हमारी शान है। इसकी बदौलत विश्व में,  अपनी अलग पहचान है। पांच उपभाषाएं हैं जिसकी, अट्ठारह है बोलियां। बावन वर्णों से सजी है,  स्वर-व्यंजनों की टोलियां। लिपि है जिसकी देवनागरी,  देव भाषा का अनुवाद है। है अनेकों इसकी विधाएं,  जन पढ़ लेते स्वाद है।  हिंदी हमारी मातृभाषा,  हिंदी हमारी शान है। इसकी बदौलत विश्व में,  अपनी अलग पहचान है।। आओ दृढ़ संकल्प कर लें, हम सदा ही बोलेंगे।  जो बोलते विदेशी भाषा,  उनके नेत्र खोलेंगे।  सहज सरल है अपनी भाषा,  रस की तो ये खान है। हम सब भारतीयों को,  निज भाषा पर अभिमान है। हिंदी हमारी मातृभाषा,  हिंदी हमारी शान है।  इसकी बदौलत विश्व में,  अपनी अलग पहचान है। --------------------------------- मनोज कुमार अनमोल