Posts

योग

Image
               योग -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-    आओ बच्चों कर लो योग,      योग भगाता है सब रोग।    तन को यह तंदुरुस्त बनाता,    मुख मंडल पर कांति लाता। मन मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता,     जीवन में है शांति लाता।       रामदेव हैं जिसके गुरु,    नियमित बच्चों करो शुरू। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-     मनोज कुमार 'अनमोल'        रतापुर, रायबरेली           ( उत्तर प्रदेश)

धूम्रपान

Image
                    धूम्रपान -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-         लोग होते हैं कितने नादान,            जो करते हैं धूम्रपान।            धुएं के छल्ले उड़ाने में,            समझते हैं अपनी शान।       फेफड़े गलाकर, कैंसर बुलाकर,            गवां देते अपनी जान।  धूम्रपान पहुंचाता श्वसन तंत्र को नुकसान,        इसलिए हे देशवासियों सावधान।        इसका त्याग करोगे आज ही,        अभी अपने मन में लो ठान। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-            मनोज कुमार अनमोल               रतापुर, रायबरेली                    उत्तर प्रदेश

क्षणभंगुर जीवन

Image
 क्षणभंगुर जीवन -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- इस क्षणभंगुर जीवन में,  मैंने क्या-क्या सपने देखे,  कुछ पूरे हुए, कुछ अधूरे हुए,  कुछ पूरे करने की चाह है,  कुछ अधूरे छोड़कर,  पकड़नी नई राह है।  इस क्षण भंगुर जीवन में..... -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल      रतापुर, रायबरेली         उत्तर प्रदेश

जख्मी दिल

Image
 जख्मी दिल -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- वो खेलती रही,  मेरे दिल और अपने दिमाग से। कत्ल करती रही,  मेरी मोहब्बत और जज्बात के। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल

टूटा दिल

Image
टूटा दिल -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- टूटकर दिल,  बिखर जाता है।  जिसे वर्षों चाहो,  जब छोड़कर चला जाता है। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल

पत्थर दिल

Image
      पत्थर दिल -×-×-×-×-×-×-×-×-×- हम इंतजार करते रहे, उम्र भर जिनका।  वो पत्थर दिल निकलेंगे,  ऐसा सोचा ना था। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल

इंतजार करना

Image
                 इंतजार करना -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- वे जाते हुए कह गए, मेरा इंतजार करना  मेरी डोली तो आएगी, सिर्फ आपके अंगना।  वर्षों बीत गए, आज तक सुध नहीं ली है।  मालूम चला, वो मैरिज करके मां बन गई है। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-             मनोज कुमार अनमोल