Posts

बेचारा

Image
            बेचारा -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- BULL और BULLDOZER में, देखो कैसा भाईचारा? इन दोनों से कैसे रक्षा हो? सोच रहा बेचारा। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-     मनोज कुमार अनमोल             रायबरेली

बसन्त

Image
            बसंत  ******************** देखो बसंत की ऋतु आई,  जन-जीवन में खुशियां लाई,  तरुओं में नव कोपल आई, हरियाली धरती पर छाई,  देखो बसंत की ऋतु आई।  खेतों में सरसों फुलिआई,  तरु आम्र मंजरी है बौराई,  काली कोकिल है मुस्काई,  देखो बसंत की ऋतु आई। सुमनो ने बगिया महकाई,  रस पीने फिर तितली आई,  यौवन मन में गूंज उठी शहनाई, देखो बसंत की ऋतु आई। ***********************     मनोज कुमार अनमोल         रतापुर, रायबरेली            (उत्तर प्रदेश)

किसान

Image
         किसान *********************** ये धरती है मेरी माता,  खेती से है मेरा नाता। मैं भारत का भाग्य विधाता,  मैं हूं सबका अन्नदाता।  गांवों की मैं तो हूं शान,  मैं हूं भोला-भाला किसान।  मैं बहा पसीना अन्न उगाता,  मिट्टी से सोना उपजाता।  वर्षा, शीत, धूप मैं सहता,  कठिन परिश्रम मैं करता।  मेहनत से मैं नहीं घबराता,  सबके लिए अनाज उगाता।  सहज सरल है रहन-सहन,  कृषि में समर्पित है तन-मन।  ************************ मनोज कुमार अनमोल    रतापुर, रायबरेली      (उत्तर प्रदेश)

शेर

Image
शेर ****************** मैं जंगल का राजा शेर,  बड़े-बड़ों को कर दूं ढेर।  मुझसे है क्या कोई दिलेर?  जो मार सके जंगल में घेर।  जल्दी बोलो हो रही देर,  क्योंकि मुझे दिखा है एक अहेर। ************************ मनोज कुमार अनमोल     रतापुर, रायबरेली        (उत्तर प्रदेश)

झंडा

Image
            झंडा ************************** तीन रंग का झंडा प्यारा, ऊंचा झंडा रहे हमारा। रंग केसरिया बलिदान बताता, श्वेत रंग है शांति दिखाता। हरा रंग समृद्धि दर्शाता, चक्र प्रगति करना बतलाता। आओ झंडे को करें नमन, हम सब गाए जन-गण-मन। **************************      मनोज कुमार अनमोल रतापुर, रायबरेली (उत्तर प्रदेश)

जलपरी

Image
         जलपरी -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- मैं हूं जलपरी, मैं हूं जलपरी। आधी स्त्री, आधी शफरी, बैठी हूं शैवालों की हरी दरी, ये सरिता जीव-जंतु से बहुत भरी, कूड़े की मत फेंको इसमें गठरी,  यह लघु मीन है मेरी संतरी, निर्मल यौवन से मस्त भरी, मैं हूं जलपरी, मैं हूं जलपरी। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-   मनोज कुमार अनमोल       रतापुर, रायबरेली         (उत्तर प्रदेश)

पानी भरने जाऊंगी

Image
               पानी भरने जाऊंगी -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- अम्मा के संग मैं तो, पानी भरने जाऊंगी।  दादी चाहे जो कर ले, मैं आज नहीं मानूंगी।  अम्मा की अंगुली पकड़ कर, धीरे-धीरे जाऊंगी।  पोखर तक का रास्ता, मैं तो जान हीं जाऊंगी।  अम्मा से मटकी लेकर, जल ऊपर तक भर दूंगी।  और फिर धीरे-धीरे चल कर, घर तो पहुंच ही लूंगी।  इसी तरह मैं रोज-रोज जब, अम्मा के संग जाऊंगी। एक रोज मैं खुद मटकी लेकर, पोखर पर जाऊंगी।  पूरी मटकी न सही तो, आधी तो भर लाऊंगी। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×--×-×-×-×-×-×-×-×-×-            मनोज कुमार अनमोल                रतापुर, रायबरेली                    उत्तर प्रदेश