Posts

कृपा करो हे त्रिपुरारी

Image
कृपा करो हे त्रिपुरारी ------------------------------------ हे शिव शंकर, हे त्रिपुरारी,  हर लो मेरी विपदा सारी। ना भटकूँ मैं मारी-मारी, हाथ जोड़ विनती है हमारी। जय-जय बाघम्बर धारी, कृपा करो हे त्रिपुरारी। ----------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

उदास है दोस्तों मेरी तस्वीर

Image
उदास है दोस्तों मेरी तस्वीर ---------------------------------------------- ऐ ख़ुदा! कैसी बनाई है मेरी तक़दीर? देते हैं अपने ज़ख्म उठती है पीर। निशि-वासर नैनों से बहता है नीर, इसलिए उदास है दोस्तों मेरी तस्वीर। ---------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

कभी आना तुम मेरे पास

Image
कभी आना तुम मेरे पास --------------------------------------- पहन कर सुन्दर लिबास,  कभी आना तुम मेरे पास। इंतजार करेगा तुम्हारा देवदास, मिलकर करेंगे हास-परिहास। --------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

मन है मेरा बड़ा उदास

Image
मन है मेरा बड़ा उदास -------------------------------- बीत गया मधुमास,  ना आए तुम मेरे पास। कुछ ना आता मुझको रास, मन है मेरा बड़ा उदास। --------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

बताओ कैसा है तुम्हारा मिज़ाज?

Image
बताओ कैसा है तुम्हारा मिज़ाज? --------------------------------------------------- बताओ कैसा है तुम्हारा मिज़ाज? कहीं दर्द हो तो कर दूँ इलाज। जवानी में दिखते हो उम्र दराज़, दफ़न किए हो सीने में कितने राज़? बदला-बदला सा लग रहा तुम्हारा अंदाज़, मेरी बातों से प्रिय मत होना नाराज़। --------------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

प्रफुल्लित रहे सदा आपका मन

Image
प्रफुल्लित रहे सदा आपका मन ------------------------------------------- प्रफुल्लित रहे सदा आपका मन, जीवन में बना रहे सुख, चैन, अमन। ना हो किसी से आपकी अनबन, प्रशंसा करें आपकी हर जन। ------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

कितना ख़ूबसूरत है नज़ारा?

Image
 कितना ख़ूबसूरत है नज़ारा? ------------------------------------------------ प्रकृति का कितना ख़ूबसूरत है नज़ारा? आँखों में बसा लूँ लगता है इतना प्यारा, ख़ुदा ने अपने हाथों से है इसे सँवारा। फिर आऊँगा देखने मैं यहाँ दोबारा। ------------------------------------------------ मनोज कुमार अनमोल