Posts

भेजा है उन्होंने प्यार का पैगाम

Image
भेजा है उन्होंने प्यार का पैगाम  ------------------------------------------ भेजा है उन्होंने प्यार का पैगाम, ऊपर ही लिखा है दिल से सलाम। कहा है उन्होंने मुझे गुलफ़ाम, तारीफ़ में लिखा है मुझे ललाम। वादे किए हैं उन्होंने तमाम, अन्त में लिखा है ज़िन्दगी तेरे नाम। ------------------------------------------ मनोज कुमार अनमोल 

रंगोंत्सव का यह त्योहार

Image
रंगोंत्सव का यह त्योहार -------------------------------- रंगोंत्सव का यह त्योहार, खुशियाँ लाया है अपार। प्रेम रंग की करो बौछार, गले मिलो तुम बाँह पसार। ना करो किसी से तकरार, एक दूजे से करो प्यार। -------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

हमारा दिल है आपके पास

Image
हमारा दिल है आपके पास -------------------------------------- क्या तुम्हें है यह एहसास?  कि हमारा दिल है आपके पास।  तेरे बिन ना कुछ आता है रास, मन भटकता है तेरे आस-पास। -------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

तेरी चाहत का चटक रंग

Image
तेरी चाहत का चटक रंग ----------------------------------------- चढ़ा है तेरी चाहत का चटक रंग,  प्रेम से भीगा है मेरा अंग-अंग। पर अफ़सोस तू नहीं है मेरे संग, तुझसे होता नहीं है मेरा मोह भंग। ----------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल

आओ रंग उड़ाओ, उड़ाओ गुलाल

Image
आओ रंग उड़ाओ, उड़ाओ गुलाल ------------------------------------------- आओ रंग उड़ाओ, उड़ाओ गुलाल, नाचों, गाओ, बजाओ करताल। गोरी के गालों को कर दो लाल, नयनों में ना लगे लगाना सँभाल। ------------------------------------------ मनोज कुमार अनमोल 

कितने रंग-बिरंगे फूल

Image
कितने रंग-बिरंगे फूल? -------------------------------- कितने रंग-बिरंगे फूल? डाली में रहे हैं झूल। मौसम है कितना अनुकूल, ठण्डा-ठण्डा, कूल-कूल। -------------------------------- मनोज कुमार अनमोल 

तुमसे मिलने का जुनून

Image
तुमसे मिलने का जुनून ---------------------------------------- तुमसे मिलने का जुनून, मुझे एक पल भी ना देता सुकून।  तुम सुन रही हो ना ख़ातून, आओ मिलो ले लो प्रसून। ---------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल