ज़िन्दग़ी है मेरी बदहाल ----------------------------------- ज़िन्दग़ी है मेरी बदहाल, समस्याएं खड़ी है विकराल। ना पूछने वाला है कोई हाल, चल रहा बुरा समयकाल। ----------------------------------- मनोज कुमार अनमोल
ज़िन्दगी जियो बिन्दास --------------------------------- क्यों हो तुम इतना उदास? क्या नहीं है तुम्हारे पास? छोड़ कर अपना संत्रास, ज़िन्दगी जियो बिन्दास। --------------------------------- मनोज कुमार अनमोल
ज़िन्दगी जीना नहीं है आसान ----------------------------------------------- ज़िन्दगी जीना नहीं है आसान, आते हैं तकलीफ़ों के तूफ़ान। पर बनाए रखना तू अपनी मुस्कान, एक दिन ख़ुदा तुझ पर होगा मेहरबान। ----------------------------------------------- मनोज कुमार अनमोल
इश्क़ का यही है दस्तूर --------------------------------- इश्क़ का यही है दस्तूर, जिससे होगा वो होगा दूर। इरादे हो जायेंगें चकनाचूर, सोचोगे ख़ुदा है कितना क्रूर। ---------------------------------- मनोज कुमार अनमोल