मैं राह देखती खड़ी द्वार

मैं राह देखती खड़ी द्वार 
------------------------------------
मैं राह देखती खड़ी द्वार,
प्रियतम आ जाओ एक बार...
सुन लो दिल की करुण पुकार,
कब होगा तेरा दीदार।
कब होंगी फिर आँखें चार,
जरा बताना मुझको यार।
मैं राह देखती खड़ी द्वार,
प्रियतम आ जाओ एक बार...
अंखियां दुखती पंथ निहार,
अश्रु निकलते बारम्बार।
निशि-वासर मैं करूं इंतजार,
तन्हाई डालेगी मार।
मैं राह देखती खड़ी द्वार,
प्रियतम आ जाओ एक बार...
तुम बिन फीके सब त्योहार, 
रूखा लगता है आहार।
तुम्हें बुलाए मेरा प्यार,
पहना दे बांहों का हार।
मैं राह देखती खड़ी द्वार,
प्रियतम आ जाओ एक बार...
------------------------------------
🌷मनोज कुमार अनमोल🌷

Comments

Popular posts from this blog

मेरे ख़्वाब थे कितने हसीन

मैं सुर, तू संगीत

नन्हीं गौरैया