शिव स्तुति

शिव स्तुति
------------------------------------------
भोले शंकर ओ त्रिशूल धारी, 
आपको पूजे सब नर-नारी।
जिनके गले में नागों का हार, 
बोलो शंकर की जय-जय कार।
बोलो भगवन की जय-जय कार ...
आत्मज हैं जिनके गणपति, 
पार्वती के जो हैं पति।
वृष वाहन पर जो है सवार, 
बोलो शंकर की जय-जय कार। 
बोलो भगवन की जय-जय कार...
कैलाश पर है जिनका दरबार, 
सिर से निकली गंगा जी की धार। 
बाजे डमरू की डंकार,
बोलो शंकर की जय-जय कार।
बोलो भगवन की जय-जय कार...
महादेव, नीलकंठ उपनाम धारी, 
स्तुति करते सब नर-नारी।
भक्तों का करते उद्धार, 
बोलो शंकर की जय-जय कार।
बोलो भगवन की जय-जय कार...
--------------------------------------------
 मनोज कुमार अनमोल
   रतापुर, रायबरेली

Comments