Posts

Showing posts from May, 2021

धूम्रपान

Image
                    धूम्रपान -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-         लोग होते हैं कितने नादान,            जो करते हैं धूम्रपान।            धुएं के छल्ले उड़ाने में,            समझते हैं अपनी शान।       फेफड़े गलाकर, कैंसर बुलाकर,            गवां देते अपनी जान।  धूम्रपान पहुंचाता श्वसन तंत्र को नुकसान,        इसलिए हे देशवासियों सावधान।        इसका त्याग करोगे आज ही,        अभी अपने मन में लो ठान। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-            मनोज कुमार अनमोल               रतापुर, रायबरेली                    उत्तर प्रदेश

क्षणभंगुर जीवन

Image
 क्षणभंगुर जीवन -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- इस क्षणभंगुर जीवन में,  मैंने क्या-क्या सपने देखे,  कुछ पूरे हुए, कुछ अधूरे हुए,  कुछ पूरे करने की चाह है,  कुछ अधूरे छोड़कर,  पकड़नी नई राह है।  इस क्षण भंगुर जीवन में..... -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल      रतापुर, रायबरेली         उत्तर प्रदेश

जख्मी दिल

Image
 जख्मी दिल -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- वो खेलती रही,  मेरे दिल और अपने दिमाग से। कत्ल करती रही,  मेरी मोहब्बत और जज्बात के। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल

टूटा दिल

Image
टूटा दिल -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- टूटकर दिल,  बिखर जाता है।  जिसे वर्षों चाहो,  जब छोड़कर चला जाता है। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल

पत्थर दिल

Image
      पत्थर दिल -×-×-×-×-×-×-×-×-×- हम इंतजार करते रहे, उम्र भर जिनका।  वो पत्थर दिल निकलेंगे,  ऐसा सोचा ना था। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल

इंतजार करना

Image
                 इंतजार करना -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- वे जाते हुए कह गए, मेरा इंतजार करना  मेरी डोली तो आएगी, सिर्फ आपके अंगना।  वर्षों बीत गए, आज तक सुध नहीं ली है।  मालूम चला, वो मैरिज करके मां बन गई है। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-             मनोज कुमार अनमोल

ईद इबादत

Image
                  ईद इबादत -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-   इस ईद पर मेरी इबादत कबूल हो जाए,     या खुदा विश्व से कोरोना दूर हो जाए।   मिले फिर हम सब प्यार से गले लगकर,    खाएं-खिलाएं सेवइयां हम जी भरकर।     बढ़े देश में अमन-चैन और भाईचारा,   या अल्लाह इस वायरस से दे छुटकारा। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-             मनोज कुमार 'अनमोल'                रतापुर, रायबरेली                     उत्तर प्रदेश

कोरोना मिट जाएगा

Image
           कोरोना मिट जाएगा -×-×-×‐×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  यह बुरा दौर एक दिन गुजर जाएगा,    एक सुनहरा प्रभात जल्द आएगा।   मत हो निराश ओ मेरे देशवासियों,     यह कोरोना जल्द मिट जाएगा। अपने हौसलों को बनाए रखो दोस्तों,    खुशियों से जीवन महक जाएगा। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-          मनोज कुमार 'अनमोल'             रतापुर, रायबरेली                (उत्तर प्रदेश)

रवींद्रनाथ टैगोर

Image
       रवींद्रनाथ टैगोर  -×-×-×‐×-×-×-×-×-×-×-×-×-    लिखा जिन्होंने राष्ट्रगान,   नोबेल पाकर बढ़ाया मान।  गीतांजलि के रचयिता महान,      जो थे बड़े ही बुद्धिमान।  आओ गुरुदेव का करें बखान,    जो थे हिंदुस्तान की शान। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-     मनोज कुमार 'अनमोल'        रतापुर, रायबरेली