Posts

Showing posts with the label विरह गीत

प्रियतम तेरी याद सताती

Image
मधुर मिलन की स्मृतियां जब नैनों में है छाती, प्रियतम तेरी याद सताती, प्रियतम तेरी याद सताती... वो उपवन में तेरा आना, नयन दृष्टि का टकराना, मृदुल मनोरम अंगुलियों का, अनुलेपन सा सहलाना, वो अधरों का मेरा चुंबन, बाहुपाश का आलिंगन, मृदु यादें तड़पाती, प्रियतम तेरी याद सताती, प्रियतम तेरी याद सताती... मधुर मिलन की स्मृतियां, जब नैनों में है छाती, प्रियतम तेरी याद सताती, प्रियतम तेरी याद सताती... यौवन रूपी सुमन खिला है, प्रियतम भंवरे आ जाओ, प्रेम का संगीत सुनाकर, रस मेरा तुम पी जाओ, तुम बिन पृथक न जी पाएंगे, रैन बहुत तड़पाती, प्रियतम तेरी याद सताती, प्रियतम तेरी याद सताती...          ****** मनोज कुमार 'अनमोल'