Posts

Showing posts from March, 2021

मदर्स डे / मां

Image
         मदर्स डे / मां -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×--×- भूमि से बढ़कर है जिसका स्थान,   मिली जिससे हम सब को जान,    किया जिसका हमने पय पान,     दिया जिसने आरंभिक ज्ञान,  ममता, दया, प्रेम की जो है खान,   आओ उस मां का करें सम्मान। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-     मनोज कुमार 'अनमोल'         रतापुर, रायबरेली            (उत्तर प्रदेश)

शहीद दिवस

Image
       शहीद दिवस -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  अमर शहीदों की कुर्बानी,  खून नहीं था जिनका पानी,   स्वतंत्रता की मन में ठानी,   न्योछावर कर दी जवानी,  मिला किसी को काला पानी,  फांसी चढ़ गए हिंदुस्तानी,     नयनो से बहता पानी,  यश गाती है कवि की बानी,      ऐसे थे सच्चे सेनानी,  चरणों में जगह दे भवानी। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- मनोज कुमार 'अनमोल'     रतापुर, रायबरेली        (उत्तर प्रदेश)

बाबा साहेब / डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

Image
           बाबा साहेब          -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-   दलित जनों के भाग्य-विधाता,     शोषित नर के मुक्ति-दाता,      कानून के थे जो अधिष्ठाता,     संघर्षों से था जिनका नाता,     संविधान के थे जो निर्माता,   बाबा साहेब नाम से जाना जाता,    आओ गाएं उनकी गौरव गाथा,        श्रद्धा से झुकाए माथा। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-      मनोज कुमार 'अनमोल'          रतापुर, रायबरेली             (उत्तर प्रदेश)

होली

Image
             होली -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  होली की पावन ज्वाला में,        दुर्गुण सभी जलाएं,  जाति धर्म का भेद मिटाकर,        समरसता लाएं,  बैर भाव को भूल-भाल कर,        सबको गले लगाएं,  आओ हम सब मिलजुल कर,         होली पर्व मनाएं।  -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-     मनोज कुमार 'अनमोल'         रतापुर, रायबरेली             (उत्तर प्रदेश)

जल ही जीवन

Image
        जल ही जीवन -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  जल ही जीवन, जल ही जान, जल के बिना, दुनिया वीरानl इसके बिना ना, वन-उपवन,    उगेगा ना, खेतों में अन्नl   जल ही अमृत, जल ही प्राण,  जल के बिना, दुनिया सुनसानl इसके बिना ना, पशु और खग,     निर्जन हो जाएगा जगl  जल ही जीवन, जल ही जान, जल के बिना, दुनिया श्मशानl     पानी है अनमोल रतन,  इसे बचाओ, मिल सब जनl -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-      मनोज कुमार 'अनमोल'         रतापुर, रायबरेली            (उत्तर प्रदेश)

नन्हीं गौरैया

Image
       नन्हीं गौरैया -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-    मैं हूं नन्हीं सी गौरैया, मुझे बचा लो प्यारे भैया। घर मेरा तुम नहीं उजाड़ो छत पर दाना पानी डालो। हरे-भरे तुम पेड़ लगाओ, रेडिएशन से हमें बचाओ।   घर आंगन में आऊंगी,    बिखरे दाने खाऊंगी। मैं मैं ही चिरई और चिरैया,   मैं हूं संकटग्रस्त गौरैया। मुझे बचा लो प्यारे भैया,   मैं हूं नन्ही सी गौरैया। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार 'अनमोल'     रतापुर, रायबरेली         ( उत्तर प्रदेश)

महंगाई

Image
                  महंगाई -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-   द्रौपदी की चीर जैसी, बढ़ रही महंगाई।   पेट्रोल-डीजल छू रहे, व्योम सी ऊंचाई।    मर रहा गरीब देखो, बिन रोटी व दवाई।     पढ़ा-लिखा घूम रहा, नौजवान भाई।  कब मिटेगी, अमीर-गरीब के बीच की खाई?  सोचो जरा इनका, समाधान क्या है भाई?   -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-            मनोज कुमार 'अनमोल'               रतापुर, रायबरेली

कोरोना

Image
       डरी हुई है दुनिया,          डरे हुए हैं लोग l      प्रतिपल बढ़ता जाता,         यह कोरोना रोग l         यह कोरोना रोग,  लील ली जिसने ढेरों आबादी l       न जाने कब मिलेगी,   हम सबको इससे आजादी l🤧 जन-जन से है मुझको कहना,     कोरोना से बच के रहना l लॉकडाउन का पालन करना,   घर पर ही तुम सब रहना l🙂 कोशिश पर कोशिश जारी है,  पर हार नहीं हमने मानी है l        फिर चहकेगा,         फिर महकेगा l    देश का कोना कोना,   निश्चित भागेगा कोरोना, निश्चित हारेगा कोरोना l 😃 -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-    मनोज कुमार 'अनमोल'        रतापुर, रायबरेली             उत्तर प्रदेश    

शिव स्तुति

Image
भोले शंकर ओ त्रिशूलधारी  आपको पूजे सब नर-नारी जिनके गले में नागो का हार 🐍 बोलो शंकर की जय-जय कार  बोलो भगवन की जय-जय कार l💥 आत्मज हैं, जिनके गणपति  पार्वती के जो है पति वृष वाहन पर, जो है सवार  बोलो शंकर की जय-जय कार  बोलो भगवन की जय-जय कार l💥 कैलाश पर है, जिनका दरबार  सिर से निकली, गंगा जी की धार  बाजे डमरू की डंकार बोलो शंकर की जय-जय कार  बोलो भगवन की जय-जय कार l💥 महादेव, नीलकंठ उप नामधारी  स्तुति करते सब नर-नारी 👫🙏 भक्तों का करते उद्धार  बोलो शंकर की जय-जय कार  बोलो भगवन की जय-जय कार l💥            -×-×-×-×-×- 🕉मनोज कुमार 'अनमोल'🕉     💐रतापुर, रायबरेली💐

महा शिवरात्रि

Image
  नीलकंठ हैं जो भगवान,  किया जिन्होंने विष का पान,    देव करें जिनका गुणगान,     दे देते मनचाहा वरदान,   कैलाश पर है जो विराजमान, आओ उस प्रभु का करें ध्यान।                *****    - मनोज कुमार 'अनमोल'         रतापुर, रायबरेली

हां मैं औरत हूं।

Image
       कर्म पथ पर रत हूं,       हां मैं औरत हूं।      वात्सल्य लुटाती हूं,        प्रेम बरसाती हूं,    पत्नी और बहन बनकर,        दायित्व निभाती हूं,        ममता की मूरत हूं,        सृष्टि की जरूरत हूं,  विधाता की कृति खूबसूरत हूं,         हां मैं औरत हूं।              ****    - मनोज कुमार 'अनमोल'         रतापुर रायबरेली