Posts

Showing posts from February, 2023

विज्ञान दिवस

Image
     विज्ञान दिवस -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- आज युग विज्ञान का,  क्रमबद्ध व्यवस्थित ज्ञान का। पहिए से विमान का,  रोग से निदान का।  ब्रह्मांड के अनुसंधान का, विध्वंस और निर्माण का।  दूरसंचार में तूफान का,  ऊर्जा निहित परमाणु का। आज युग विज्ञान का..... वैज्ञानिकों के योगदान का, मानवता के कल्याण का।  रहस्य के अनुमान का,  कल्पना के पंख से उड़ान का। मनुज के उत्थान का,  विश्व में पहचान का।  आज युग विज्ञान का..... -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-      मनोज कुमार अनमोल         रतापुर, रायबरेली             (उत्तर प्रदेश)

महंगाई की मार

Image
             महंगाई की मार -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- महंगाई की मार से, जनता है बेहाल।  सुरसा के मुख जैसी, ये फैल रही विकराल। जेबे खाली हो गई, लोग हुए कंगाल।  जमा खोर कर रहे, जनता को हलाल।  भोजन की थाली से, गायब हो गई दाल। कुपोषण से बच्चों के, पिचक गए हैं गाल।  दवा हो गई महंगी, रोग हुए हैं काल।  रुपए के मुकाबले, डालर में उछाल।  समाधान नहीं हो रहा, बीत रहे हैं साल।  आम आदमी मर रहा, दया करो गोपाल। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-          मनोज कुमार अनमोल             रतापुर, रायबरेली                (उत्तर प्रदेश)

रंगों की लड़ाई

Image
रंगों की लड़ाई -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- रंगों की मत लड़ो-लड़ाई,  जाति, धर्म में मत बांटो भाईl यह किसने है आग लगाई? किसने की इसकी अगुवाई? राजनीति की है ये चतुराई,  झूठ न समझो है सच्चाई। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई,  क्यों करते हो हाथापाई?  भारत माता की तुम्हें दुहाई, नफरत की तुम पाटो खाई। मिलजुल कर सब रहना भाई, सभी रंग है सुखदाईl -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-   मनोज कुमार अनमोल

शिवरात्रि

Image
शिवरात्रि -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- पिया जिन्होंने था गरल,  भोले-भाले और सरल। जो रहते कैलाश शिखर,  खाली झोली देते भर। हर जन का दु:ख लेते हर, हे फणधर, हे जगदीश्वर। कृपा करो, हे प्रभु महेश्वर, जयकारों से गूंजे भू-अंबर। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- मनोज कुमार अनमोल

LIC कार्टून

Image