Posts

Showing posts from February, 2021

संत रविदास

Image
धरती को स्वर्ग बनाने को,     प्रेम सुधा बरसाने को,       पाखंड हटाने को,    मानवता फैलाने को,  अज्ञान तिमिर मिटाने को,    जिन्होंने किया प्रयास,  फैलाया चारों ओर प्रकाश,     ऐसे थे संत रविदास।           *******   - मनोज कुमार 'अनमोल'

मेरी मैडम

Image
       मेरी मैडम -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×- मेरी मैडम कितनी अच्छी, भोली-भाली मन की सच्ची। मन लगाकर हमें पढ़ाती,  सब विषयों का ज्ञान कराती।  ज्ञान का दीपक हमें दिखाती,  सही राह पर चलना सिखाती। खेल-खेल में हमें पढ़ाती,  इसीलिए हम सबको भाती।  -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-    मनोज कुमार अनमोल        रतापुर, रायबरेली           (उत्तर प्रदेश)