Posts

Showing posts from December, 2018

प्यारा भारत देश हमारा

Image
     भारत देश की महत्ता जगत प्रसिद्ध है। हमारे देश भारत का नाम राजा भरत के नाम पर पड़ा। इसके अन्य नाम भी जगत विख्यात हैं जैसे- आर्यावर्त, हिंदुस्तान, एवं इंडिया। यह वह पवित्र धरती है, जहां पर भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, गुरु नानक, महावीर स्वामी और महात्मा बुद्ध अवतरित हुए। इसी पावन भूमि पर गोस्वामी तुलसीदास, मिर्जा गालिब, कबीर, रविदास, रहीम, सूरदास, महात्मा गांधी जैसे कवि और संत जन्मे।      भौगोलिक दृष्टि से भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। दक्षिण में हिंद महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। इसके उत्तर दिशा की ओर विश्व प्रसिद्ध हिमालय की श्रृंखला हैं। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सतलुज, महानदी और कावेरी आदि यहां की प्रमुख नदियां हैं। लगभग 20% भूभाग वनों से आच्छादित है। यहां पर मुख्य रूप से तीन ऋतुएं आती है- शीत, ग्रीष्म और वर्षा। हिंदी यहां की मातृभाषा है, हिंदी के अंतर्गत पांच उप भाषाएं एवं 18 बोलियां आती हैं। विभिन्न धर्मों के लोगों के द्वारा यहां पर बिना किसी बंधन के कई भाषाएं बोली जाती है।      हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, जो गन्ना, कपास, गेहूं, चा