Posts

Showing posts from December, 2021

नया वर्ष मंगलमय हो

Image
नया वर्ष मंगलमय हो -×-×-×-×-×-×-×-×-×- नूतन वर्ष का नवल प्रभात, सुखमय जीवन की दे सौगात।  नई ऊर्जा, नया जोश हो,  नहीं किसी से हमें रोष हो।  बढ़े प्रेम और भाईचारा,  कर्म प्रधान सिद्धि मंत्र हो हमारा। अमन चैन फैले इस जग में,  वसुधैव कुटुंबकम् हो हर मन में।  हे जगत विधाता! ऐसा वर दो, नया वर्ष मंगलमय कर दो। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-     मनोज कुमार 'अनमोल'       रतापुर, रायबरेली           (उत्तर प्रदेश)

मोहब्बत

Image
       मोहब्बत  -×-×-×-×-×-×-×-×-×- गुनाह किसने किया,  सजा किसको मिली?  किस-किसकी मोहब्बत,  किस किसको मिली?  अगर जानते हो सभी,  तो मिला दो न कभी। -×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-  मनोज कुमार अनमोल