कोरोना

       डरी हुई है दुनिया, 
        डरे हुए हैं लोग l
     प्रतिपल बढ़ता जाता, 
       यह कोरोना रोग l
        यह कोरोना रोग, 
लील ली जिसने ढेरों आबादी l
      न जाने कब मिलेगी, 
 हम सबको इससे आजादी l🤧

जन-जन से है मुझको कहना, 
   कोरोना से बच के रहना l
लॉकडाउन का पालन करना, 
 घर पर ही तुम सब रहना l🙂

कोशिश पर कोशिश जारी है, 
पर हार नहीं हमने मानी है l
       फिर चहकेगा, 
       फिर महकेगा l
   देश का कोना कोना, 
 निश्चित भागेगा कोरोना,
निश्चित हारेगा कोरोना l 😃
-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-
   मनोज कुमार 'अनमोल' 
      रतापुर, रायबरेली  
          उत्तर प्रदेश

   

Comments

Popular posts from this blog

अकेले हम, अकेले तुम

सरस्वती वंदना

हिन्दी पहेलियाँ