नया वर्ष मंगलमय हो

नया वर्ष मंगलमय हो
-×-×-×-×-×-×-×-×-×-
नूतन वर्ष का नवल प्रभात,
सुखमय जीवन की दे सौगात। 
नई ऊर्जा, नया जोश हो, 
नहीं किसी से हमें रोष हो। 
बढ़े प्रेम और भाईचारा, 
कर्म प्रधान सिद्धि मंत्र हो हमारा।
अमन चैन फैले इस जग में, 
वसुधैव कुटुंबकम् हो हर मन में। 
हे जगत विधाता! ऐसा वर दो,
नया वर्ष मंगलमय कर दो।
-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-
    मनोज कुमार 'अनमोल'
      रतापुर, रायबरेली 
         (उत्तर प्रदेश)

Comments

Popular posts from this blog

अकेले हम, अकेले तुम

सरस्वती वंदना

हिन्दी पहेलियाँ