विज्ञान दिवस

     विज्ञान दिवस
-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-
आज युग विज्ञान का, 
क्रमबद्ध व्यवस्थित ज्ञान का।
पहिए से विमान का, 
रोग से निदान का। 
ब्रह्मांड के अनुसंधान का,
विध्वंस और निर्माण का। 
दूरसंचार में तूफान का, 
ऊर्जा निहित परमाणु का।
आज युग विज्ञान का.....
वैज्ञानिकों के योगदान का,
मानवता के कल्याण का। 
रहस्य के अनुमान का, 
कल्पना के पंख से उड़ान का।
मनुज के उत्थान का, 
विश्व में पहचान का। 
आज युग विज्ञान का.....
-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-×-
     मनोज कुमार अनमोल
        रतापुर, रायबरेली 
           (उत्तर प्रदेश)



Comments

Popular posts from this blog

अकेले हम, अकेले तुम

सरस्वती वंदना

हिन्दी पहेलियाँ